नई दिल्ली, मार्च 19 -- ताइक्वांडो की एक 16 वर्षीय खिलाड़ी की जिज्ञासा ने सरकारी संबद्धता का दावा करने वाली एक संस्था का हजारों खिलाड़ियों के साथ धोखाधड़ी करने का भंडाफोड़ किया और इस घटना से स्तब्ध खेल मंत्रालय अब इस मामले में प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज करने जा रहा है। नाम गुप्त रखने की इच्छुक किशोरी ने मंत्रालय से संपर्क कर पूछा था कि क्या 'युवा खेलो इंडिया महासंघ (वाईकेआईएफ)' को मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) से मान्यता हासिल है, जैसा कि इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर दावा किया गया है। इस खिलाड़ी ने बताया कि उसने पिछले साल नवंबर में उदयपुर में आयोजित तथाकथित राष्ट्रीय टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए 7,000 रुपये का भुगतान किया था। उस घटना के बाद मामला और भी गंभीर हो गया क्योंकि उसी संस्था ने अप्रैल में थाईलैंड में होने वाले एक अंतरराष्ट्रीय...