हल्द्वानी, जुलाई 9 -- हल्द्वानी, संवाददाता। लायंस क्लब हल्द्वानी ग्रीन सिटी के 23 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने थाईलैंड के फुकेट स्थित होटल अंडा किरा में आयोजित उत्तराखंड गौरव अवार्ड समारोह में भाग लिया। कार्यक्रम में लायंस क्लब हल्द्वानी की महिला उपाध्यक्ष सुमन जैन और वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज कांत अग्रवाल को समाज सेवा, नैनीताल की अनीता अग्रवाल को मेहंदी एवं आर्ट, देहरादून के ग्राफिक एरा के प्रोफेसर गगन बंसल को पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण और हल्द्वानी की सुनीता संदीप अग्रवाल को धार्मिक यात्राओं एवं अयोध्या दर्शन में सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। उत्तराखंड आइकन अवार्ड के संपादक एवं लायंस क्लब के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल के नेतृत्व में हुए समारोह में ऑस्ट्रेलिया से आए मुख्य अतिथि मिस्टर पॉल और मिस तोरा पॉल ने स्मृति चिह्न और लायंस गोल्ड मेडल प्...