रांची, जुलाई 26 -- रातू, प्रतिनिधि। थाईलैंड यात्रा के दौरान आदिवासी युवती से यौन उत्पीड़न, मारपीट और बिना अनुमति वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोप में रातू पुलिस ने कोटक महिंद्रा बैंक के कर्मी मुकेश कुमार (पिता- लखन मंडल), बेलाटांड़, गिरिडीह निवासी को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

युवती का आरोप थाना क्षेत्र के होचर निवासी युवती ने नौ जुलाई को कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय (एनएससीबीआई) एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर रातू थाना में कांड संख्या 241/26 दर्ज किया गया। पीड़िता का आरोप है कि आठ जुलाई को थाईलैंड के पटाया स्थित एक होटल में आरोपी ने बिना अनुमति वाशरूम में उनका वीडियो रिकॉर्ड किया। विरोध करने पर वीडियो दिखाकर यौन संबंध बनाने का दबाव बनाया और धक्का देकर मारपीट की।

गिरफ्तारी की प्रक्...