थाईलैंड में दो और पहलवानों ने जीते पदक
वाराणसी, जुलाई 3 -- वाराणसी। पटाया (थाईलैंड) में अंडर-20 महिला-पुरुष जूनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में वाराणसी के दो और पहलवानों ने पदक जीता। वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव सिंह 'रानू' ने बताया कि टीम मैनेजर प्रबल प्रताप राय और गोरखनाथ यादव के नेतृत्व में पहलवानों का बेहतर प्रदर्शन जारी है। बताया कि गुरुवार को ग्रीको रोमन पहलवान अक्षय राणा ने रजत और अनुज ने कांस्य पदक जीता। दो दिन में भारतीय टीम चार पदक जीत चुकी है। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह 'बबलू' ने विजयी पहलवानों को बधाई दी। बता दें कि प्रतियोगिता पांच जुलाई तक चलेगी। यह भी पढ़ें- अरविंद बने जूनियर भारतीय हैण्डबॉल टीम के कोच
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.