गुड़गांव, फरवरी 7 -- गुरुग्राम। थाईलैंड में आकर्षक नौकरी का लालच देकर भारतीय युवाओं को म्यांमार के खतरनाक साइबर क्राइम कैंपों में धकेलने वाले गिरोह के दो सदस्यों को जिला अदालत से बड़ा झटका लगा है। अतिरिक्त सत्र एवं जिला न्यायाधीश डॉ. गगन गीत कौर की अदालत ने मामले की गंभीरता और आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए भिवानी के बड़ाव गांव निवासी जितेंद्र और विजेंद्र की जमानत याचिका को खारिज कर दिया। रोहतक के सांघी गांव निवासी मंदीप ने साइबर क्राइम साउथ थाना पुलिस को दी शिकायत में इस अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का खुलासा किया था। पीड़ित के अनुसार आरोपी विजेंद्र ने उसे झांसा दिया कि उसका भाई जितेंद्र थाईलैंड में भारतीयों को अच्छी नौकरी दिलवाता है। मार्च 2025 में मंदीप को टूरिस्ट वीजा पर जयपुर एयरपोर्ट से थाईलैंड भेजा गया। पीड़ित का आरोप है कि थाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.