गोरखपुर, जनवरी 7 -- गगहा (गोरखपुर), हिन्दुस्तान संवाद। गगहा थाना क्षेत्र से एक गंभीर शिकायत सामने आई है। यहां थाईलैंड के एक नागरिक पर विदेशी नागरिकता छिपाकर भारतीय दस्तावेज बनवाने, धोखाधड़ी, जालसाजी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल होने का गंभीर आरोप लगा है। उसने भारत में दूसरे नाम से आधार, पैन और वोटर कार्ड आदि बनवा लिए हैं। क्षेत्र के एक व्यक्ति ने इस संबंध में एसएसपी को लिखित शिकायत देकर निष्पक्ष जांच और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गगहा क्षेत्र के परेसापार गांव निवासी विनोद सिंह ने शिकायत की है कि आरोपित युवक के पास थाई नेशनल आईडी और पासपोर्ट है। विनोद सिंह ने उसकी थाई नागरिकता पहचान आईडी और पासपोर्ट संख्या भी पुलिस को बताई है, जिसमें उसका थाई नाम दर्ज है। वहीं भारत में उसने दूसरे नाम से आधार कार्ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.