रायबरेली, अक्टूबर 4 -- ऊंचाहार संवाददाता। चिन्मय विद्यालय, एनटीपीसी के विद्यार्थियों ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आयोजित थांग-टा जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 27 से 30 सितंबर तक श्रीनगर के मल्टीपर्पज इंडोर स्पोर्ट्स हॉल पोलोग्राउंड में हुई थी। कक्षा नौ की छात्रा दिव्यांशी यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता। इसके अलावा विद्यालय के छह विद्यार्थी सूर्यांश पांडेय, दक्ष चंद्रा, वैभव तिवारी, अथर्व शुक्ला, सान्वी सिंह और आराध्या सिंह ने टॉप-8 में जगह बनाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।सभी विद्यार्थियों का चयन उत्तर प्रदेश थांग-टा एसोसिएशन के माध्यम से हुआ था। इस उपलब्धि में यूपी थांग-टा एसोसिएशन के सचिव संदीप सिंह का विशेष सहयोग रहा।प्रधानाचार्य मनी...