पिथौरागढ़, जुलाई 10 -- थल। थल से 15 सदस्यीय तीर्थ यात्रियों का दल रवाना हो गया है। गुरुवार सुबह यात्री बालेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद अपनी यात्रा में रवाना हो गए है। दल के नायक दीपक सिंह भैसोड़ा और गुड्डू पाठक ने बताया कि यात्री ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर, महाकाल उज्जैन और बर्फानी बाबा अमरनाथ के दर्शन करेंगे। बताया पिछले दस साल से तीर्थयात्रियों का दल हर साल वैष्णो देवी और अमरनाथ की यात्रा में जा रहा है। कहा इस बार दल पहले उज्जैन में स्थित तीसरे ज्योतिर्लिंग महाकाल से अपनी यात्रा प्रारम्भ कर रहा है। यात्रा दल में गंगा सिंह मेहता, हेमा देवी, महिमन सिंह महरा, गिरजा शंकर जोशी, आनंद सिंह सामंत, संतोष पटवा, अमन सिंह मेहता सहित अन्य यात्री शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...