घाटशिला, मार्च 25 -- बहरागोड़ा।पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानिपडा में बीते कई दिनों से बना अनिश्चितता और भय का माहौल बुधवार को उस समय समाप्त हो गया, जब सेना के बम निरोधक दस्ते ने स्थित स्वर्णरेखा नदी से बरामद बम को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया। इस चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन को बेहद सावधानी और तकनीकी सटीकता के साथ अंजाम दिया गया। सुबह से ही पानीपड़ा नागुड़साई का इलाका छावनी में तब्दील नजर आया। ऑपरेशन की संवेदनशीलता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। वहीं सेना के अधिकारियों के निर्देश पर बम निष्क्रिय करने वाले स्थल से एक निर्धारित रेडियस (संभावित प्रभाव क्षेत्र) के भीतर आने वाले सभी घरों और खेतों को खाली करा लिया गया था। साथ ही किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए घटनास्थल पर अग्निशमन विभाग की गाड़...