पिथौरागढ़, अप्रैल 4 -- थल। नगर के रामलीला मैदान में आगामी 13 अप्रैल से तीन दिवसीय पौराणिक थल मेला महोत्सव का आयोजन होगा। महोत्सव समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद्र पाठक ने बताया कि महोत्सव से संबंधित सभी तैयारी पूरी कर दी गई है। बताया महोत्सव के दौरान लोकगायक ललित मोहन जोशी, कैलाश कुमार, जीतेन्द्र तोमक्याल, चंद्र प्रकाश, मनोहर आर्या, बिन्नी मेहरा, नीरज चुफाल, राकेश पनेरू, दीपा नगरकोटी, मेघना चंद्रा, बेबी प्रियंका अपनी प्रस्तुती देंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...