थल में लावारिस पशुओं ने आमजन की मुश्किलें बढ़ाई
पिथौरागढ़, मई 16 -- थल। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने लावारिस पशुओं के कारण हो रही परेशानी के समाधान को तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एकत्रित होकर तहसीलदार राम प्रसाद आर्या को ज्ञापन दिया। पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान में क्षेत्र में लावारिश पशुओं की तादाद बढ़ गई है। जो खेती के साथ ही यातायात में रूकावट का कारण बन रहे है। कहा जहां ये खेतों में घुसकर फसल को नुकसान पहुंचा रहे है। वही बड़ी पुलिया में खड़े होकर यातायात को अवरुद्ध कर रहे हैं। कहा पिछले कई वर्षों से लोग अपने पालतू मवेशियों को थल बाजार में छोड़ रहे है। जिन्हें कई बार यहां से भगाने के बाद भी मवेशी यहां वापस पहुंच रहे है। पदाधिकारियों ने बाजार से इन मवेशियों को हटाने की मांग उठाई है। ज्ञापन देने में महामंत्री अनिल सिंह कार्की, कोषाध्यक्ष भानु प्रताप सत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.