थल बाजार में छोडे जा रहे है पालतू जानवर
पिथौरागढ़, जून 22 -- थल। थल पुलिस ने मासिक बैठक का आयोजन किया। थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र पांडे की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में व्यापार मण्डल के सदस्य मौजूद रहे। बैठक में इन दिनों पालतू जानवरों को छोड़ने व उनकी बढ़ती तादाद को लेकर चर्चा की गई। जिसके बाद सभी लोगों ने जानवरों को गौशाला भेजने की बात कही। थानाध्यक्ष पांडे ने अनावश्यक रूप से बाजार में वाहन खड़ा ना करने की अपील की। इस दौरान व्यापार मण्डल अध्यक्ष अमित सत्याल, अनिल सिंह, उप सचिव अमन सत्याल, गंगा सिंह मेहता, कमलेश अल्मिया, भूपेंद्र जंगपांगी, हरि शंकर भट्ट, दामोदर भट्ट, भास्कर भट्ट सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- तेज गति से वाहन न चलाने की अपील
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.