पिथौरागढ़, अक्टूबर 2 -- थल,संवाददाता। नगर के वनीकरण स्थापित देवी मंदिर में विजय दशमी के अवसर पर प्रसाद का भोग लगाया गया। गुरुवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य मंजू भंडारी के ओर से आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाएं व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान भक्तों ने मां को भोग लगाकर विजयदशमी पर्व धूमधाम से मनाया। देर शाम तक क्षेत्र की महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया। बाद में सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। यहां ग्राम प्रधान नवीन चंद्र पाठक, जिला पंचायत सदस्य रितिक पांडे, सत्यालगांव के प्रधान सुनील सत्याल, दिनेश आर्या, देवराज रौतेला, मनोहर सत्याल, शशिकला सत्याल, जया पाठक, नीता पपने, राधा पाठक, गरिमा जोशी, सीमा बिष्ट, शांति बिष्ट, प्रांजल पाठक, चंद्र मोहन पांगती, कमलेश जोशी, रोशन भंडारी, संजय कुमार, राजेंद्र प्रसाद, मनोज भंडारी मौजूद रहे।

हिंदी हि...