देहरादून, मई 31 -- पौड़ी। थलीसैंण में शनिवार शाम को नयार नदी में बहे पशुपालक की खोजबीन में धुमाकोट से आई एसडीआरएफ टीम और पुलिस खोजबीन में जुटी। रविवार को सुबह से ही थलीसैण थाना प्रभारी रवीन्द्र नेगी की अगुवाई में टीमो ने नयार में सर्च ऑपरेशन चलाया। शनिवार को थाने में ग्रामीणों ने एक व्यक्ति के बहने की सूचना पुलिस को दी थी। हालांकि अभी तक सर्च अभियान के दौरान सफलता कोई सफलता नहीं मिल सकी। थाना प्रभारी रविन्द्र नेगी ने बताया कि बारिश की वजह से नयार का पानी मे काफी मिट्टी भी है, इससे खोजबीन करने में परेशानी हो रही है। शुरू किया है। कैन्यूर निवासी मदन सिंह बकरी चुगाने नदी किनारे गया था। इसी दौरान शनिवार को शाम करीब साढे 5 बजे बारिश की वजह से पानी के तेज बहाव में पूर्वी नयार नदी में बह गया ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...