देहरादून, मार्च 30 -- पौड़ी। थलीसैण पुलिस ने एक नशा तस्कर की कार जब्त कर ली। इससे पहले कार के जब्तीकरण को लेकर डीएम को रिपोर्ट भेजी गई थी। एसएसपी पौड़ी सर्वेश्वर पंवार ने बताया कि पुलिस जांच में पाया गया कि गांजा तस्करी से अर्जित पैसों से आरोपी ने यह कार खरीदी थी। आरोपी के खिलाफ थलीसैंण थाने में मुकदमा दर्ज है और इसकी जांच थाना प्रभारी पैठाणी सुनील रावत को सौंपी गई। जांच के दौरान संपत्तियों एवं बैंक खातों को चेक किया गया तो सामने आया कि गैंग लीडर सुरेन्द्र सिंह ने अवैध गांजा तस्करी से अर्जित धन से एक कार खरीदी। इस धनराशि का उपयोग कार की फाइनेंस किश्तों को जमा करने में किया गया। पुलिस रिपोर्ट पर जिलाधिकारी महोदय ने वाहन को राज्य सरकार के अधीन जब्त एवं कुर्क करने के आदेश दिए। जिस पर पुलिस ने इस कार को कुर्क कर थाना थलीसैंण में दाखिल कर दिया...