नई दिल्ली, जुलाई 3 -- थलापति विजय को तमिलनाडु में अपने पहले ही विधानसभा चुनाव में जबरदस्त जीत मिली थी। उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी और विजय ने सहयोगियों की मदद से राज्य में सरकार भी बनाई। अभिनेता से नेता बनने वाले विजय की इस जीत ने पूरे देश में सुर्खियां बनाईं। लेकिन अब विजय की इस जीत को हाईकोर्ट में चुनौती दी जा रही है। विजय के खिलाफ एक नहीं, दो नहीं, बल्कि चार चार याचिकाएं दायर हो चुकी हैं। ऐसे में उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बार एंड बेंच की एक रिपोर्ट के मुताबिक TVK के संस्थापक सी जोसेफ विजय के विधानसभा चुनाव में पेराम्बूर से मिली जीत को मद्रास हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। अब तक हाईकोर्ट में इससे जुड़ी चार याचिकाएं दायर हो चुकी हैं। इन चार याचिकाओं में से दो याचिकाएं द्रमुक नेता आर.डी. शेखर औ...