नई दिल्ली, मई 4 -- साउथ के सुपरस्टार एक्टर थलापति विजय तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में भारी मतो से जीत की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। सिनेमाई दुनिया में अपना दम दिखाने के बाद अब विजय राजनीतिक गलियारों में हलचल मचाने आ गए हैं। यूं तो उनकी फिल्मी और असल राजनीतिक जिंदगी में सीधे तौर पर कोई समानता नहीं है, लेकिन कुछ ऐसी चीजें हैं जो उनकी फिल्मों में दिखाई गई चीजें से काफी हद तक मेल खाती हैं। चलिए जानते हैं ऐसी की कुछ चीजें जो उनकी फिल्मों में भी दिखाई गई थीं, और अब वैसा ही कुछ उनकी असल राजनीतिक जिंदगी में भी घटता नजर आ रहा है। क्या आपने कभी विजय के बारे में ये 5 बातें गौर कीं?1. 'सिस्टम के बाहर का आदमी' फिल्म 'सरकार' में दिखाया गया था कि सुंदर रामास्वामी राजनीति से दूर-दूर तक राजनीतिक से कोई वास्ता नहीं था। वह सिर्फ वोट डालने जाता है। लेकिन उसका माथा तब...