नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- थलपति विजय ने आखिरकार अपना वादा पूरा कर लिया है। तमिलनाडु में मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को अपनी चर्चित गोल्डन तोहफे वाली स्कीम की शुरुआत कर दी है। इस योजना के तहत राज्य के सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले नवजात बच्चों को 1 ग्राम, 22 कैरेट को सोने की अंगूठी दी जाएगी। योजना विजय सरकार के 'वेट्री तमिलगम' विजन का हिस्सा है और इसका उद्देश्य सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले बच्चों के जन्म का जश्न मनाना है। योजना का नाम भी बेहद खास है। इसे 'ताइमामैन थंगा मोथिरम थिट्टम' यानी 'मामा सोने की अंगूठी' का नाम दिया गया है। विजय ने सोमवार को मदुरै से इसकी शुरुआत की है। इस दौरान उन्होंने मदुरै के गवर्नमेंट राजाजी अस्पताल के ऑडिटोरियम में 25 नवजात बच्चों को सोने की अंगूठियां भी दी हैं। यह भी पढ़ें- थलपति विजय बैकफुट पर...