नई दिल्ली, अगस्त 21 -- तमिलनाडु में थलपति विजय के परिसीमन पर रुख को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। राज्य की विपक्षी पार्टियों ने मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय पर परिसीमन पर यू-टर्न का आरोप लगाया है। इसकी वजह है विजय का इस मुद्दे पर हालिया बयान। विपक्षी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) और AIADMK ने विजय की पार्टी पर परिसीमन को लेकर केंद्र के साथ सुर मिलाने के भी आरोप लगा दिए। पूरा विवाद हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और विजय के बीच हुई एक बैठक के बाद शुरू हुआ है। इस बैठक में विजय ने गृह मंत्री के सामने परिसीमन के मुद्दे पर एक मांग रखी थी। महाबलीपुरम में आयोजित 31वीं साउदर्न जोनल काउंसिल की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री विजय ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार से एक आश्वासन मांगा था। विजय ने कहा था कि जनसंख्या नियंत्रण और विकास में आगे रहने वाले रा...