थलपति विजय ने धोखा दिया, बातचीत के लिए बुलाकर कर लिया अरेस्ट; तमिलनाडु में जबरदस्त गुस्सा
नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- तमिलनाडु में थलपति विजय पर बड़ा इल्जाम लगा है। यहां हजारों की संख्या में राज्य की नर्सें पहले से ही सरकार से नाराज हैं और अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतर आई हैं। अब आंदोलन कर रही नर्सों ने मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय और टीवीके सरकार पर धोखाधड़ी का आरोप लगा दिया है। प्रदर्शनकारी नर्सों की ओर से आरोप लगाए गए हैं कि विजय की सरकार ने उन्हें बातचीत के लिए बुलाया, लेकिन वहां पहुंचते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। नर्सों की ओर से केस लड़ रहे वकील ने दावा किया कि नर्सों के 5 प्रतिनिधियों को सरकार ने सचिवालय बुलाया था। यहीं पुलिस ने उन्हें धोखे से गिरफ्तार कर लिया। । इधर चेन्नई के राजरत्नम स्टेडियम के पास अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठी दर्जनों नर्सों को निर्धारित समय सीमा खत्म होने के बाद पुलिस ने जबरन हिरासत में ले लिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.