चाईबासा, जनवरी 2 -- गुवा, संवाददाता। 26 बटालियन, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कमांडेंट राजीव रंजन के दिशा-निर्देश में ए/26 बटालियन की ओर से झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत सारंडा वन क्षेत्र के घोर नक्सल प्रभावित गांव थलकोबाद में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कम्पनी कमांडर निरीक्षक/जीडी अमरेश सिंह ने किया। इस अवसर पर सुदूरवर्ती एवं जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच जनकल्याणकारी सामग्री का वितरण किया गया। ठंड से बचाव के लिए कंबल, रात में रोशनी हेतु सोलर लालटेन, छाता, घरेलू उपयोग के लिए पतीला (डेगचा) तथा आवास निर्माण के लिए टीन शीट वितरित की गई। वहीं, कृषि को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मक्का, करेला, उड़द, हरी सेम और टमाटर के बीज उपलब्ध कराए गए। खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए गांव के युवाओं को फुटब...