पिथौरागढ़, अप्रैल 27 -- पिथौरागढ़। थलकेदार मंदिर में आगामी 1 मई को बुद्ध पूर्णिमा के दिन हवन व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कै. महेन्द्र सिंह वल्दिया ने बताया कि हवन व भंडारे को लेकर सारी तैयारी पूरी की दी गई है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...