नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- भारतीय नौसेना को अपनी तीसरी स्वदेशी परमाणु शक्ति वाली पनडुब्बी मिल गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को विशाखापट्टनम में INS अरिदमन को भारतीय नौसेना में औपचारिक रूप से शामिल कर दिया। यह अरिहंत श्रेणी की तीसरी पनडुब्बी है, जिसे प्रोजेक्ट ATV के तहत विशाखापट्टनम में स्वदेशी रूप से तैयार किया गया है। इस कमीशनिंग से भारत की सामरिक समुद्री क्षमताओं में खास वृद्धि हुई है। राजनाथ सिंह ने इस अवसर पर कहा कि यह केवल शब्द नहीं, बल्कि शक्ति है। यह भी पढ़ें- 'हां, दबाव में काम कर रहे थे', राघव चड्ढा पर बोले पंजाब के सीएम भगवंत मान आज फ्रिगेट तारागिरी को भी नौसेना के बेड़े में शामिल किया गया। तारागिरी का शामिल होना ऐसे समय में हुआ है जब भारत के पूर्वी समुद्री तट की सामरिक और समुद्री अहमियत लगातार बढ़ रही है। यह क्षेत्री...