रांची, अगस्त 5 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी) मेसरा में 'थर्मो-फ्लुइड्स और सिस्टम डिजाइन' पर तृतीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की शुरुआत गुरुवार को होगी। तीन दिवसीय सम्मेलन में भारत सहित विभिन्न देशों के वैज्ञानिक, शिक्षाविद, शोधार्थी और उद्योग विशेषज्ञ आधुनिक इंजीनियरिंग से जुड़े नवीन शोध व तकनीकी विकास पर विचार-विमर्श करेंगे। सम्मेलन का मुख्य फोकस थर्मल इंजीनियरिंग, फ्लूड मैकेनिक्स, कम्प्यूटेशनल फ्लूड डायनेमिक्स (सीएफडी), ऊर्जा प्रणालियों और उन्नत सिस्टम डिजाइन पर रहेगा। आयोजन का उद्देश्य अकादमिक शोध और औद्योगिक अनुप्रयोगों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और नवाचार को बढ़ावा देना है।सम्मेलन में आयरलैंड, स्पेन और भारत के प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञ मुख्य वक्ता के रूप में भाग लेंगे। वे आर्टिफिशियल इंटेलिजें...