एटा, दिसम्बर 17 -- एटा,। जवाहरपुर थर्मल पावर प्लांट के कारण पिछले कई वर्षों से जलभराव की मार झेल रहे मलावन क्षेत्र के किसानों की समस्या का अब स्थाई समाधान होने जा रहा है। प्लांट के पीछे जल निकासी के लिए नाले का निर्माण किया जाएगा। इससे बबरौती समेत आसपास के कई गांवों की कृषि भूमि को जलभराव से मुक्ति मिल सकेगी और किसान निर्वाध फसलों का उत्पादन कर सकेंगे। जवाहरपुर तापीय विद्युत परियोजना क्षेत्र के विकास के साथ-साथ अब स्थानीय किसानों की समस्याओं के निस्तारण की दिशा में भी कदम बढ़ा रही है। लंबे समय से किसान शिकायत कर रहे थे कि पावर प्लांट की संरचना और भौगोलिक स्थिति के कारण उनके खेतों में पानी जमा हो जाता है। जिससे फसलें बर्बाद हो रही है। किसानों की इस समस्या को देखते हुए एक व्यापक ड्रेनेज प्लान तैयार किया गया है। इस नाले का निर्माण कुल 3.5 कि...