मोतिहारी, जून 25 -- मोतिहारी। जिले के सभी महाविद्यालयों में थर्ड सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा संचालित हो रही है। प्राचार्य की ओर से नियुक्त बाह्य परीक्षक के निर्देशन में प्रायोगिक परीक्षा सम्पन्न हो रही है। जारी सिलेबस के अनुरूप थर्ड सेमेस्टर के होम साइंस के विद्यार्थियों को प्रायोगिक परीक्षा नहीं देनी है। पीयूपी कालेज के प्राचार्य प्रेमचंद्र पाण्डेय ने बताया कि स्नातक तृतीय सेमेस्टर सत्र 2024-28 की प्रायोगिक परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त वातावरण में संचालित हो रही है। इस दौरान, बुधवार को भौतिकी, रसायन शास्त्र, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, भूगोल, मनोविज्ञान व संगीत विषयों की प्रायोगिक परीक्षा संपन्न हुई। महंत शिवशंकर गिरि महाविद्यालय अरेराज के प्राचार्य बीएन झा ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रायोगिक विषयों की परीक्षा क...