मधेपुरा, अप्रैल 2 -- मधेपुरा। बीएनएमयू में स्नातक चार वर्षीय डिग्री कोर्स के तृतीय सेमेस्टर दिसम्बर, 2025 की सम्बन्धित विषयों की प्रायोगिक मौखिक परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। परीक्षा नियंत्रक डॉ अरुण कुमार झा ने बताया कि प्रायोगिक और मौखिकी परीक्षा चार से नौ अप्रैल तक आयोजित होगी। छात्र छात्राएं अपने अपने विषय की प्रैक्टिकल परीक्षा की जानकारी कॉलेज से लें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...