दरभंगा, फरवरी 27 -- दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में स्नातक तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2024-28) के छात्र-छात्राओं की सभी विषयों की पाठ्यचर्या के अनुसार आंतरिक परीक्षा आयोजन कराने के लिए कॉलेजों को अधिकृत कर दिया गया है। परीक्षा विभाग की ओर से सभी अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को परीक्षा का अंक ऑनलाइन माध्यम से विश्वविद्यालय पोर्टल पर 15 मार्च तक अपलोड करने का निर्देश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...