चक्रधरपुर, मार्च 1 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर रेल मंडल के बिसरा में राउरकेला-रांची थर्ड लाइन निर्माण के लिए नया बस्ती में करीब दो दर्जन से अधिक घरों को तोड़ा गया। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। रेलवे ने स्थानीय पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में बिसरा नया बस्ती में रेल लाइन के किनारे बने घरों को तोड़ा। मौके पर जोन डीएसपी जीतेन्द्र नाथ सेठी, बिसरा थाना प्रभारी मनोरंजन कुम्हार, आरपीएफ सहायक कमांडेंट अग्निदेव प्रसाद सहित कई अधिकारी मौजूद थे। वहीं रेलवे के विभागीय अधिकारी और कर्मी मौजूद थे। घरों को रेलवे ने बुलडोजर लगाकर तोड़ा। वहीं स्थानीय लोगों ने यह कह कर विरोध किया कि उनकी जमीन रैयत है और उन्हें मुआवजा नहीं मिला है। रेलवे की ओर से जमीन मालिक को मुआवजा भुगतान करने की बात कही गई। वहीं शनिवार को रेलवे की ओर से बुलडोजर लगा कर नया बस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.