थर्ड लाइन कार्य को लेकर राजधानी और नीलांचल का बदलेगा मार्ग
जमशेदपुर, जुलाई 22 -- जमशेदपुर। ओडिशा के बालेश्वर और भद्रक स्टेशनों के बीच थर्ड लाइन का काम शुरू होने के कारण भुवनेश्वर और पुरी से टाटानगर आने वाली ट्रेनों का परिचालन मार्ग 28 जुलाई से 7 अगस्त तक बदलेगा। इससे आनंद विहार पुरी नीलांचल और दिल्ली भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस निर्धारित परिचालन दिन में चांडिल के बाद टाटानगर नहीं आएगी। रेलवे के अनुसार दोनों ट्रेन को सीनी, कांड्रा, राजखरसावां और नयागढ़ होकर अप डाउन करेगी। दोनों ट्रेनों के टाटानगर नहीं आने से पश्चिम बंगाल के यात्रियों को भी दिक्कत होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.