रांची, नवम्बर 18 -- चान्हो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बीजूपाड़ा निवासी अनुज कुमार गुप्ता ने तीरंदाजी में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से गांव और झारखंड का गौरव बढ़ाया है। भारतीय सेना की थर्ड बिहार रेजिमेंट में कार्यरत अनुज ने हाल ही में 16वीं झारखंड राज्य तीरंदाजी चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन किया, जिसका आयोजन 14 से 17 नवंबर तक जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जमशेदपुर में हुआ। चैंपियनशिप में अनुज ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से मिश्रित टीम कांस्य पदक और रजत पदक हासिल किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.