हल्द्वानी, जनवरी 4 -- हल्द्वानी। थर्टी फर्स्ट और नए साल के जश्न में कुमाऊं मंडल में जमकर यातायात नियम टूटे। परिवहन विभाग ने 30 दिसंबर से एक जनवरी तक विशेष अभियान चलाकर नियमों तोड़ने वालों पर कार्रवाई की। इस दौरान 1944 वाहनों के चालान काटे और 76 वाहन सीज किए गए। शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरस्पीड और बिना दस्तावेज वाहन दौड़ाने के मामले सबसे अधिक सामने आए। संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) हल्द्वानी संभाग की ओर से हल्द्वानी, रामनगर, ऊधमसिंह नगर, काशीपुर और टनकपुर क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। एआरटीओ कार्यालयों की 20 अलग-अलग टीमों ने प्रमुख मार्गों और शहर के भीतर चेकिंग की। आरटीओ प्रवर्तन अरविंद पांडे ने बताया कि नए वर्ष में सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। ऊधमसिंह नगर जिले में सबसे ज्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.