नई दिल्ली, फरवरी 12 -- कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने गुरुवार को केंद्र के श्रम कानून के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल के तहत केरल बंद को संगठित तानाशाही करार दिया। एक्स पर पोस्ट में थरूर ने कहा कि यह एक दुखद विडंबना है कि आज का भारत बंद, असल में, सिर्फ एक और केरल बंद है। कहा कि बाकी भारत इस तरह के जबरदस्ती के व्यवधानों से आगे बढ़ गया है, वहीं केरल बंधक बना हुआ है। थरूर ने कहा कि जब से मैं राजनीति में आया हूं, मेरा रुख एक जैसा रहा है। मैं विरोध के अधिकार का समर्थन करता हूं, लेकिन बाधा डालने के अधिकार का नहीं। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि यूनियनबाजी से राज्य की छवि को नुकसान पहुंचा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.