प्रयागराज, मार्च 26 -- थरवई, हिन्दुस्तान संवाद। अन्य जगहों की तरह इलाके के पेट्रोल पंपों पर भी वाहनों में तेल भरवाने के लिए गुरुवार को भारी भीड़ रही। माधोपुर स्थित किसान पंप पर तो वाहन लेकर पहुंचे लोग पहले की होड़ में विवाद करने लगे। भीड़ और विवाद बढ़ता देख पंप मैनेजर कृपाल यादव ने ने तेल देना बंद कर दिया। पुलिस को विवाद की सूचना दी। पुलिस पहुंची और कतार लगाकर लोगों के वाहनों में पेट्रोल बंटवाया।मैनेजर ने बताया की अधिक भीड़ और विवाद को देखते हुए कुछ देर के लिए पम्प बंद कर दिया गया था। दोपहर बाद तेल भी खत्म हो गया था। लोड शाम को आया तो सप्लाई फिर शुरू कर दी गई। एसीपी थरवई अरुण पाराशर ने कहा कि अफवाह से अचानक पेट्रोल पंपों पर भीड़ जमा हो गई। लोगों से अपील किया कि अफवाह से बचें। तेल की कोई समस्या नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.