प्रयागराज, जून 10 -- थरवई (प्रयागराज), हिन्दुस्तान संवाद थरवई थानाक्षेत्र के पाल बस्ती में दूधिया की सिर कूंचकर हत्या से सनसनी फैल गई। गांव के कछार में बुधवार सुबह 50 वर्षीय रामगोपाल पाल का रक्तरंजित शव मिला। परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। एसीपी थरवई अरुण पाराशर ने पुलिस, डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचकर जांच पड़ताल की।पाल बस्ती के रहने वाले रामगोपाल पाल मवेशी का पालन करते थे। वह शहर जाकर दूध बेचते थे। परिजनों के अनुसार, मंगलवार को रोजाना की तरह रामगोपाल का बेटा मवेशियों को कछार में चराने गया था। दोपहर में रामगोपाल अपने बेटे को खाना खाने के लिए बुलाने पहुंचे। यह भी पढ़ें- डिजि ::: थरवई में दूधिया की सिर कूंचकर हत्या, कछार में मिला रक्तरंजित शव जहां से बेटा आ गया, जबकि रामगोपाल मवेशियों की देखरेख करने लगे। लेकिन,...