प्रयागराज, जून 10 -- थरवई। स्थानीय बाजार में वुधवार को दो गुटों में जमकर हुई मारपीट से अफरातफरी मच गई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। बुधवार को पुरानी रंजिश को लेकर बाजार में एक दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। बाजार में सारेआम मारपीट होने से दुकानदार दुकान का शटर गिराने लगे। एक ई रिक्शा को पलट दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मारपीट करने वाले कई लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है की एक दिन पहले हुई मारपीट को लेकर दो गुट फिर बाजार में भिड़ गए थे, कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...