प्रयागराज, जून 21 -- गोड़वा गांव में विवादित जमीन में बोई गई चरी को ट्रैक्टर से जोतने पर जमकर मारपीट हुई। लाठी, डंडा, ईंट पत्थर चले। कई राउंड फायरिंग की गई। मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नौ लोगों को हिरासत में ले लिया। फायरिंग करने वाला युवक फरार हो गया। पुलिस ने हिरासत में लिए गए आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया। घटना से गांव में तनाव बना हुआ है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गोड़वा गांव में जमीन को लेकर मंगला प्रसाद यादव और सुभाष यादव के बीच विवाद चल रहा है। विवादित भूमि पर सुभाष यादव ने चरी बोई है। आरोप है की मंगला प्रसाद के बेटे मोनू यादव रविवार की सुबह ट्रैक्टर से चरी जोतने पहुंच गया। इसकी जानकारी सुभाष यादव को हुई तो वह परिजनों के साथ पहुंचे। कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गईं। ल...