बिहारशरीफ, मार्च 8 -- थरथरी, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के पावर सब स्टेशन के पास शनिवार की देर शाम पुलिस ने ई-रिक्शा से 200 लीटर चुलौआ शराब जब्त की है। थानाध्यक्ष साजिद अख्तर ने बताया कि नरारी गांव के सुभाष यादव को पकड़ा गया है। दो अन्य धंधेबाज अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये। रिक्शा को जब्त कर लिया गया है। अन्य आरोपितों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। पूछताछ में पता चला कि नरारी गांव से रिक्शा पर शराब लोड कर थरथरी में डिलीवरी करने जा रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...