बिहारशरीफ, मार्च 18 -- थरथरी, निज संवाददाता। स्थानीय थाना परिसर में बुधवार को त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक की गयी। सीओ चेतना कुमारी व थानाध्यक्ष साजिद अख्तर ने लोगों से शांति से त्योहार मनाने की अपील की। थानाध्यक्ष ने बताया कि छठ पूजा के समय घाट पर पानी, रौशनी की व्यवस्था आदि के बारे में चर्चा कि गई। पूजा समिति के सदस्यों को लाइसेंस लेने का निर्देश दिया गया है। मौके पर मुखिया अरूण कुमार सिंह, युगेश्वर कुमार, संजय कुमार कश्यप, जहेन्द्र यादव, अशोक सिंह, पप्पू सिंह, मनोज कुमार, कौशल कुमार, विवेकानंद, प्रभात शंकर, विवेक मनीष, दिनेश कुमार, अजमेरी, रजनीकांत कुमार, अंकित कुमार, दरोगा बलिन्द्र प्रसाद, नवीन प्रकाश द्विवेदी, विनोद होंडों, अर्जुन पासवान आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...