बिहारशरीफ, अप्रैल 7 -- बदमाशों के पास से देसी कट्टा व कारतूस बरामद थरथरी, निज संवाददाता। रौशन कुमार थाना क्षेत्र के गवसपुर-अदलचक गांव के पास वाहन जांच के दौरान हथियार के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष साजिद अख्तर ने बताया कि जांच के दौरान अस्ता बाजार की ओर से आ रहे बिना नंबर प्लेट के टेम्पो को रुकवाने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखते ही टेम्पो रोककर उसपर सवार पांच लोग भागने लगे। जवानों ने खदेड़कर चार बदमाशों को पकड़ लिया। उनके पास से एक देसी कट्टा, छह कारतूस व एक खोखा बरामद किया गया। गिरफ्तार युवकों में गवसपुर-महानंदचक गांव का शत्रुघ्न कुमार, मनीष कुमार, छोटे कुमार और नूरसराय थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव का गुड्डू कुमार शामिल है। भागने के दौरान मनीष व छोटे गिरकर जख्म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.