बिहारशरीफ, नवम्बर 23 -- थरथरी, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के बेरमा गांव में रविवार की शाम सड़क हादसे में युवक की मौत हो गयी। मृतक भतहर गांव निवासी मिश्री साव का पुत्र राजेश साव है। ग्रामीणों ने बताया कि वह ट्रैक्टर पर जा रहा था। ट्रैक्टर पर धान लदा था। बेरमा गांव के पास अचानक ट्रैक्टर का गुल्ली टूट गया। वह नीचे गिर गया और ट्रैक्टर से दबकर उसकी जान चली गयी। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...