बिहारशरीफ, फरवरी 26 -- थरथरी, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के लखाचक गांव में बुधवार को पोल से गिरकर मानव बल जख्मी हो गया। जख्मी अस्ता-खरजम्मा गांव निवासी सुजीत कुमार चौधरी को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है। साथ में काम कर रहे गोपाल कुमार ने बताया उपभोक्ता का बिल बकाया रहने के कारण वह लाइन काटने के लिए पोल पर चढ़ा था। अचानक फिसलकर नीचे गिर गया। उसका हाथ टूट गया है। सदर अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...