बिहारशरीफ, जनवरी 9 -- थरथरी, निज संवाददाता। पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान वर्ष 2015 से मारपीट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि कौशल्या बिगहा निवासी राजकुमार यादव और चिंतामण यादव लंबे समय से फरार थे। सघन गश्ती अभियान के दौरान दोनों को पकड़ा गया। कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...