बिहारशरीफ, जनवरी 30 -- थरथरी, निज संवाददाता। थाना में कार्यरत चौकीदार परशुराम पासवान उर्फ गणेश पासवान के असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी है। गुरुवार को उनका शव उनके पैतृक गांव करियावां लाया गया। थाना के सभी कर्मियों ने गांव पहुंचकर उन्हें अंतिम विदाई दी। परिजनों ने बताया कि ड्यूटी के दौरान वे बेहोश होकर गिर गये थे। उन्हें इलाज के लिए पटना ले जा रहे थे। रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें कर्मठ कर्मी बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...