बिहारशरीफ, फरवरी 24 -- थरथरी, निज संवाददाता। प्रखंड के लखाचक गांव के महादेव स्थान में 24 घंटे के अखंड-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को इसका समापन हुआ। हरे राम-हरे कृष्ण के उद्घोष से गांव का माहौल भक्तिमय हो गया। पुरोहित अरुण पांडेय ने बताया कि गांव में अखंड-कीर्तन होने से सुख-शांति मिलती है और लोगों में प्रेम बढ़ता है। अखंड-कीर्तन को सफल बनाने में पुजारी सत्यानंद शर्मा, रवि टंडन कुमार, पूर्व प्रमुख बंटी सिंह, विपिन कुमार सिंह, मोहन राम, दुखी राम, महेंद्र राम, उमेश कुमार, टेनी जी संजीत एवं अन्य लोगों ने सहयोग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...