बिहारशरीफ, मार्च 1 -- थरथरी, निज संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने थरथरी बाजार से एक गैर-जमानती वारंटी मुन्ना केवट को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष साजिद अख्तर ने बताया कि मुन्ना के खिलाफ साल 2008 में थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। तभी से वह पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। गुप्त सूचना पर उसे दबोच कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...