बिहारशरीफ, फरवरी 27 -- खबर का असर : हिन्दुस्तान एक्सक्लूसिव : थरथरी प्रखंड के एचएम ने फिर ली 3 लाख की रिश्वत, जांच का आदेश दिव्यांग को शिक्षक बनाने के नाम पर रिश्वत लेने का केनुआ गांव के बढ़न कुमार ने डीईओ को दिया आवेदन रिश्वतखोरी के मामले में एचएम पहले से ही हैं सस्पेंड बिहारशरीफ, कार्यालय संवाददाता। थरथरी प्रखंड के एक एचएम पर दिव्यांग को नौकरी लगाने के एवज में तीन लाख रुपये बतौर रिश्वत लेने की शिकायत डीईओ को मिली है। उसमें दो लाख पांच हजार नकद, तो 95 हजार रुपए यूपीआई से लेने का सबूत पेश किया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीईओ आनंद विजय ने जांच के बाद दोषी पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। केनुआ गांव के दिव्यांग बढ़न कुमार ने डीईओ को आवेदन देकर मामले की शिकायत की है। कहा है कि सरकारी नौकरी देने के नाम पर राशि ली है। जब उसने पैसे वापस ...