लखनऊ, अगस्त 27 -- UP Congress: अयोध्या में सावन के महीने में कांग्रेस के मछली भोज का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खुला पत्र लिख कर धार्मिक और जातिगत उग्र बयान देने का आरोप लगाया है। राय ने कहा कि अयोध्या दर्शन के दौरान मुझ पर मछली की दावत उड़ाने और माफिया के सामने थर-थर कांपने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह अमिट सत्य है कि मैं शाकाहारी हूं और जिस कार्यक्रम में मेरी उपस्थिति का उल्लेख है, वह निषाद समाज के निमंत्रण पर था। कार्यक्रम के बाद आयोजकों ने अपने समाज के लिए भोज किया। यह उनका संवैधानिक अधिकार था कि वे उसमें क्या खाएं। अजय राय ने कहा कि मैंने चुनौती दी थी कि यदि मेरे मछली खाने की कोई सत्य प्रमाणित तस्वीर या वीडियो आपके पास है तो उसे जनता के सामने लाएं, मैं राजनीति स...