अररिया, फरवरी 12 -- बथनाहा, एक संवाददाता। सरकार और विभागीय स्तर पर सख्ती के लाख दावे के बावजूद क्षेत्र में अवैध बालू विक्रय एवं परिवहन का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। जानकारी अनुसार चोरी-छिपे धरातल पर यह कार्य लगातार जारी है। बताया जाता है कि बथनाहा चौक पर सुबह के समय ऐसे ट्रैक्टर देखे जा सकते हैं, जो सुरसर बलुआ की ओर से बालू लेकर इस क्षेत्र में पहुंचते हैं और खुलेआम बिक्री करते हैं। जबकि विभाग द्वारा अवैध खनन एवं परिवहन पर कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है। इसके बावजूद इस अवैध कारोबार में संलिप्त लोग नियमों को धता बताते हुए बालू का उठाव और परिवहन कर रहे हैं। विभाग से इस पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई जारी है। उन्होंने इस पर भी कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.