बिहारशरीफ, नवम्बर 4 -- थम गया चुनावी शोर, अब नहीं होगी कोई भी चुनावी सभा या सम्मेलन प्रचार के लिए आए बाहरी लोग भी लौटे वापस किसी भी तरह की प्रचार प्रसार पर लगी रोक, जिला प्रशासन चौकस मतदाताओं को प्रभावित करने वाली हर तरह की गतिवधियों पर लगी रोक बिहारशरीफ, निज संवाददाता। जिला में मंगलवार की शाम छह बजे चुनावी शोर थम गया। अब यहां किसी तरह का कोई भी चुनावी सभा या सम्मेनल नहीं होगा। चुनावी प्रचार के लिए आए नेता या अन्य बाहरी लोग भी वापस लौट गए हैं। किसी भी तरह की प्रचार प्रसार पर रोक लग चुकी है। इसे लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से चौकस है। मतदाताओं को प्रभावित करने वाली हर तरह की गतिवधियों पर चुनाव आयोग ने रोक लगा दी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार ने कहा कि सातों विधानसभा क्षेत्र में हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। छह...